RASHIFAL IN HINDI – राशिफल – 05 दिसंबर 2018
राशिफल – 05 दिसंबर
मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) – आपको आज गुस्से पर पूरी तरह काबू करने की ज़रूरत है अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे। आज का दिन आप अच्छे से व्यतीत कर पाएंगे। बहन पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
करियर – कार्यस्थल पर किसी तरह के विवाद से बचें। विद्यार्थियों को नई जानकारी मिल सकता है।
हेल्थ – साँस संबंधी परेशानी हो सकती है।
लव लाइफ – अपने साथी को किसी भी तरह का दुःख न पहुंचाएं।
उपाय – लाल रंग की मिठाई खाएं।
वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, ) – आप अपने पैसों को लेकर योजनाएं तय करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर मिलेंगे। आलस से बचते हुए फुर्ती से काम करें।
करियर – व्यवसाय में आज लाभ के आसार हैं।
हेल्थ – आज स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
लव लाइफ – आपके भरोसे को चोट पहुँच सकती है।
उपाय – ब्राह्मण को फल दान करें।
मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आप अपने संपर्कों का आज विस्तार करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। आप जाने-अनजाने में जनहित से जुड़ा कोई कार्य करेंगे।
करियर – काम का बोझ बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के पास समय कम और सिलेबस ज्यादा है।
हेल्थ – पैरों में दर्द हो सकता है।
लव लाइफ – साथी के साथ कहीं घूमने जाएं।
उपाय – किसी कन्या को खीर खिलाएं।
कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) – आप बौद्धिक क्षमता से जुड़े कार्यों में सफलता पाएंगे। किसी चर्चा या विवाद में हिस्सा ले सकते हैं। वाचन और लेखन के काम की ओर रुझान बढ़ेगा। जितनी मेहनत करेंगे उससे कम फल मिलेगा, फिर भी आपके समर्पण और लगन में कमी नहीं आएगी।
करियर – विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा दिन है।
हेल्थ – रक्त विकार उत्पन्न हो सकते हैं।
लव लाइफ – वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा।
उपाय – आज दही न खाएं।
सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) – आपको आज निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति महसूस होगी। अपनी माँ या अन्य महिलाओं से जुड़ी स्थितियों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। आज विचारों की अधिकता रहेगी जिससे मानसिक तनाव भी संभव है।
करियर – काम से अपना मन न भटकने दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना होगा।
हेल्थ – किसी अंग में सूजन आ सकती है।
लव लाइफ – आप दोनों को कोई भी फैसला मिलकर ही लेना होगा।
उपाय – विष्णु भगवान को हल्दी का तिलक लगाएं।
कन्या राशि (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) – इस समय आपके दोस्त या करीबी लोग मिल सकते हैं, इससे मन प्रसन्न होगा। कई कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी नए काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
करियर – विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपना समर्पण दिखाना होगा।
हेल्थ – त्वचा संबंधी समस्याओं से सावधान रहें।
लव लाइफ – आपका साथी कुछ कहना चाहता है, जानने की कोशिश करें।
उपाय – मालपुआ खाएं और खिलाएं।
क्लिक करे और जानिए अपनी जन्म कुंडली ऑनलाइन
तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) – आप आज किसी अपने को साथ और पास पाकर खुश होंगे। आज मित्रों और भाइयों के साथ मेलजोल बढ़ाना चाहिए। धन संबंधी लाभ के आसार हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी पक्ष पर जीत हासिल करेंगे।
करियर – काम के प्रति अधिक ज़िम्मेदार बनेंगे। विद्यार्थियों के पास आगे बढ़ने के नए मौके आएँगे।
हेल्थ – गुप्त अंगों की तकलीफ हो तो डॉक्टर को जल्द दिखाएं।
लव लाइफ – प्रेम संबंधों की शुरुआत के आसार हैं।
उपाय – चंदन पाउडर दिनभर अपने पास रखें।
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) – आप अपने मधुर शब्दों और बोलने की कला से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक सुख मिलेगा, घर का माहौल शांत रहेगा। आज अच्छा भोजन मिल सकता है। सोचे हुए कार्यों में सफल हो सकते हैं।
करियर – कार्यस्थल पर कोई अड़चन आ सकती है। विद्यार्थियों को हिम्मत से काम लेना है।
हेल्थ – हड्डी या मांसपेशियों की कोई तकलीफ हो सकती है।
लव लाइफ – मन की बातें शेयर करें।
उपाय – पानी में चांदी को रात भर डुबोकर सुबह पाह। ले।
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) – आपके मन में आज विभिन्न विचार आएंगे जिससे उलझन पैदा होगी। महिला मित्रों की ओर से सहायता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। व्यवहार को नियंत्रित करके चलें। आमदनी से अधिक खर्चा होगा। किसी आयोजन में व्यस्त हो सकते हैं।
करियर – किसी भी काम की शुरुआत भगवान का नाम लेकर करें। छात्रों को मनोरंजन के भी अवसर मिलेंगे।
हेल्थ – सेहत का विशेष ध्यान रखें।
लव लाइफ – बातें छुपाना आपके रिश्ते के लिए सही नहीं।
उपाय – सुबह-शाम सैर पर जाएं।
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) – आज अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने या मौज-मस्ती की योजना बना सकते हैं। किसी शुभ कार्य के आयोजन के आसार हैं।
करियर – व्यापार और नौकरी में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। आय में भी इजाफा हो सकता है।
हेल्थ – परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है।
लव लाइफ – विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं या विवाह संबंधी कोई बात हो सकती है।
उपाय – मजदूरों को पानी पिलाएं।
कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) – आज आप अपने बड़े-बुज़ुर्गों का स्नेह प्राप्त करेंगे, इनके साथ से सफलता की राह हासिल होंगे। जीवनसाथी और बच्चों की ओर से कोई सुखद समाचार मिलेगा। आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। महिला वर्ग की ओर से कोई लाभ हो सकता है।
करियर – व्यापार के विस्तार के बारे में सोचेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत से कम परिणाम मिलेंगे।
हेल्थ – अगर कोई गंभीर समस्या नही है तो आपजो घबराने की ज़रूरत नहीं है।
लव लाइफ – कोई उपहार दें जिससे साथी का मूड अच्छा हो जाए।
उपाय – पीले रंग के वस्त्र पहनें।
मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) – आज आप अपने गृहस्थ जीवन का सुख प्राप्त कर पाएंगे। दूसरों की सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। हंसी-ख़ुशी से आज पूरा दिन व्यतीत करेंगे। आपको काम के लिए सम्मान मिलेगा।
करियर – कार्यस्थल पर पदोन्नत्ति की संभावना है।
हेल्थ – सर भारी-भारी रहेगा।
लव लाइफ – आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
उपाय – शालिग्राम को दुग्ध स्नान कराएं।