अंक 1,10,19,28 – आज के दिन की शुरुआत चिंताओं से होगी क्योंकि आप भविष्य को लेकर ज्यादा विचार करेंगे | शाम होते-होते हल्का महसूस करने लगेंगे और मन को शांत रख पाएंगे | वर्तमान पर ध्यान लगाएं तो ज्यादा बेहतर है |
अंक 2,11,20,29 – आप भावनाओं के चलते किसी से भी बहुत जल्दी जुड़ जाते हैं | संभव है आज कोई प्रिय व्यक्ति अपनी बातों से दिल दुखा दें | थोड़ा प्रैक्टिकल भी रहे क्योंकि भावनात्मक तौर पर यदि हम किसी से जुड़ जाते हैं तो छोटी-छोटी बातें भी परेशान कर सकती हैं |
अंक 3,12,21,30 – समाज के कार्यों में इस कदर लिप्त रहेंगे कि पूरा दिन थकान भरा हो जाएगा | समाज में आपकी छवि बेहतर हो सकती है | अपने व्यस्त जीवनशैली में से कुछ समय खुद के लिए भी निकालें |
अंक 4,13,22,31 – आज जो भी फैसले लें, वे दिल की बजाय दिमाग से लें | यदि भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेंगे तो लोग उसका गलत फायदा उठा सकते हैं | आपकी मासूमियत आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है |
अंक 5,14,23 – यदि आज असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो तो ध्यान रहे कि आपके पुराने निर्णय ही सही हैं | पूर्व काल में लिए गए निर्णयों के साथ रहें | निश्चय के साथ अगर कार्यों की पूर्ती में लगे रहे तो सफलता जरुर मिलेगी |
अंक 6,15,24 – वैसे तो आज का दिन सामान्य ही गुजरेगा लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में मन भारी हो जाएगा | हो सकता है सब कुछ बोझिल सा लगने लगे | आज किसी मित्र या रिश्तेदार से भी मुलाकात हो सकती है, जो दिन में कुछ अच्छा एहसास दे जाए |
यह भी पढ़े – जानें आपके लिए कैसी स्त्रियाँ हैं अशुभ
अंक 7,16,25 – आज आध्यात्म की ओर रुझान बढेगा और धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा | इससे एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा जो कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम देगी | आज कुछ अच्छा सामने आ सकता है |
अंक 8,17,26 – आज वह समय है जब पुराने कुछ पल आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे और उनसे आपके अन्दर एक शक्ति-सी भर जाएगी | यह शक्ति आपको आवश्यक काम पूरा करने में मददगार सिद्ध होगी |
अंक 9,18,27 – जो लोग नौकरी करते हैं, आज का दिन आपके लिए अच्छा है | संभव है किसी शुभ सूचना की प्राप्ति भी हो जाए | आज खुश होकर आपने कार्य में पूरा ध्यान दें, तो अच्छे ढंग से काम कर पाएंगे |